फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार की तरह मना नितिन अग्रवाल का जन्मदिन

Wed, 10 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
मंत्री का सम्मान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई । प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल का 35वां जन्मदिन जिले में त्योहार की तरह मनाया गया। जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। मंदिरों में पूजा अर्चना हुई। किसी ने केट काटा तो किसी ने रक्तदान किया और मिठाई बांटी।
विज्ञापन


नितिन अग्रवाल ने दिन की शुरुआत बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने के साथ की। उन्होंने अपने वैटगंज आवास पर बाबा स्व: बाबू श्रीश चंद्र अग्रवाल के साथियों डा. आनंद गुप्ता, कृष्ण पाल सिंह, बच्चू महाराज, डा. रेवती रमन, हाजी हाफिज अली अंसारी, जीत बहादुर सिंह, बाबू राम से आशीर्वाद लिया। इन बुजुर्गों को नितिन ने अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भी भेंट किए। इसके बाद समर्थकों और क्षेत्र की जनता की बधाइयां स्वीकार कीं। सुबह से शाम तक हजारों लोगों ने उन्हें लंबे जीवन और राजनीति में उच्च पद पर पहुंचने का आशीर्वाद दिया। शाम करीब सात बजे महाराज सिंह पार्क के पास जवाबी आतिशबाजी भी हुई। ये नजारा देखने के लिए भीड़ जमा रही। आतिशबाजों को मंत्री नितिन ने पुरस्कृत भी किया।

मुकेश ने दी भतीजे को शुभकामनाएं
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मुकेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अचल अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, केसी गुप्ता, राम प्रकाश शुक्ला, यश अग्रवाल, यतीश गुप्ता, अजय शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा, अखिलेश अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सूर्यवर्धन, रामजी गुप्ता सांडी, पदमराग सिंह पम्मू, पीके वर्मा, प्रधान सरैया सर्वेंद्र गुप्ता, बाला जी ग्रुप के कपिल अग्रवाल, आदर्श दीपक मिश्रा, सूरज वर्मा, पवन कश्यप, मुकुल सिंह आशा, विजय सिंह आशा, गोपाल बाल्मीकि, दुलीचंद्र, अमित कुमार आदि ने बधाई दी। आशीष गुप्ता ने चांदी का मुकुट पहनाया। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने सपा कार्यालय पर केक काटा। क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


उमेश अग्रवाल ने कराया भंडारा
शहर में जगह-जगह भंडारे भी कराए गए। पूर्व पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बड़ा चौराहा, उत्सव होटल में अचल अग्रवाल, टेनिस क्लब ने घंटाघर में और उद्योग व्यापार संगठन ने डीएम चौराहा के निकट भंडारा काया। इसी तरह संजय कश्यप, कांसेप्ट नेक्सा के एमडी सजीव अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, मनीष चौबे, पिंटू, अमित बाजपेयी, आशीष गुप्ता, संजू शर्मा, अरुण सिंह, प्रदीप गुप्ता, विजय सिंह आशा, हफीज अहमद मुन्ना, अच्छन, हबीब लिट्टे, राजीव गुप्ता, मोनू व बिंसी, कमलेश अवस्थी, श्रीश पाठक और दीपक सिंह ने भंडारे कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें