बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात तक अलग-अलग स्थानों पर हुए पांच हादसों में बालक समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों में शामिल बालक की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
नगर के बीजीआर इंटर कॉलेज के सामने बाइकों की भिड़ंत में खुर्दपुरा निवासी साहिबे आलम (28) और उनका पुत्र समद (4), दूसरा बाइक सवार अब्दुल हाफिज (30) निवासी मलकंठ घायल हो गए।
दूसरी घटना में कन्नौज मार्ग पर म्योरा मोड़ के निकट रास्ता पार कर रहे किसानों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें रामस्वरूप (35), धनीराम (46) और संजय (30) निवासी ग्राम कोयी थाना बिलग्राम घायल हो गए।
तीसरी घटना में फत्तेपुर गांव में ई-रिक्शा पलटने से बहनोई के घर फत्तेपुर आया शैलेश निवासी कासिमपुर घायल हो गया। चौथी घटना नगर के जरौली-नेवादा मार्ग पर घटी।
जहां अंजुमन बाग के पास अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरने से सवार राज पाल (30) निवासी अल्लीगड़ घायल हुआ। पांचवां हादसा कानपुर मार्ग चांदपुर भट्ठे के पास का है।
जहां ट्रक ऩे बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार रोशनपुर बिलग्राम निवासी आरिफ (35) घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसमें से बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।