फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ जगह लगी आग, सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल राख

Mon, 03 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
लोनार क्षेत्र में गेहूं में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई।  पारा चढ़ने के साथ ही गेहूं की फसल कटने के करीब है। इसके साथ ही आग से गेहूं की फसल जलने की घटनाओं में एकाएक तेजी आई है। सोमवार को शहर और देहात कोतवाली क्षेत्र समेत जिले के 8 अलग-अलग थाना क्षेत्र में आग लगने से 150 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जल गई। जबकि अरवल थाना क्षेत्र में आग से करीब 20 घराें की गृहस्थी राख हो गई।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के कोढ़वा गांव के बाहर एक आम का पेड़ है। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे इसी आम के पेड़ के पास खेत में गेहूं की फसल में आग लग गई। आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान जब तक आग बुझाने पहुंचे आग की लपटों ने आस-पास के खेतों में खड़ी फसल को चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 35 किसानों की 125 बीघा गेहूं की फसल जल गई। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एचटी लाइन का तार टूटकर गेहूं के  खेत में गिर गया।
विज्ञापन


आग की लपटें उठती देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास चालू किया। इस दौरान सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से 30 किसानों की करीब 65 बीघा गेहूं की फसल जल गई।

उधर लोनार थाना क्षेत्र में नकटौरा गांव में गेहूं क ी फसल में आग लगने से करीब किसान की करीब 2 बीघा फसल जल गई। इधर कासिमपुर थाना क्षेत्र में भूलभुलैया गांव में सोमवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई थी।

दमकल कर्मियों के पहुंचने तक ग्रामीणों ने आग बुझा ली थी। यहां पर दो किसानों की करीब 5 बीघा गेहूं की फसल जल गई। उधर अतरौली थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के मजरा छावन में आग लगने से चार किसानों की करीब 24 बीघा गेहूं की फसल और लगभग 50 बीघा जंगल जल गया।

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। उधर, संडीला कोेतवाली क्षेत्र में कताई मिल के निकट एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

उधर, अरवल थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी नत्थू के घर के छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणोें ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद भी आग की लपटों ने आस-पास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सूचना दी। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियाें ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 20 लोगों की गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें