फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार इंटर कॉलेजों की परीक्षा निरस्त

Mon, 03 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। सामूहिक नकल पकड़े जाने पर माध्यमिक शिक्षा सचिव ने चार इंटर कॉलेजों की परीक्षा निरस्त कर दी है। इसमें से चार केंद्रों को काली सूची डाला है। इन केंद्रों को पांच साल के लिए डिबार किया है। इन परीक्षार्थियों की परीक्षाएं जीआईसी हरदोई में कराई जाएगी। यूपी बोर्ड ने अभी दोबारा परीक्षा कराने के लिए तिथि घोषित नहीं की है।
विज्ञापन

 
माधौगंज के महात्मा मंगूलाल इंटर कॉलेज इस्लामपुर जगाई 18 मार्च की सुबह इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र प्रथम वर्ष व कामर्स वर्ग के अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल प्रथम प्रश्नपत्र, माधौगंज के राजकुमार सिंह इंटर कॉलेज गड़रियनपुरवा में इंटरमीडिएट के हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल पकड़ी गई थी।

इसी तरह बावन के लोनार स्थित श्रीराजबहादुर इंटर कॉलेज में 20 मार्च को सचल दस्ते को हाईस्कूल के गणित विषय और 21 मार्च को इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र, टड़ियावां के नियामत इंटर कॉलेज में 22 मार्च को इंटरमीडिएट की सायं पाली में शिक्षाशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल मिली थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही संडीला के सुभानखेड़ा स्थित अब्दुल जफ्फार इंटर कॉलेज में सचल दस्ते को कॉपियों के मिलान में सामूहिक नकल मिली थी। इस पर डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने माध्यमिक शिक्षा सचिव को पांच कॉलेजों को डिबार करने की संस्तुति की थी। इस पर माध्यमिक शिक्षा सचिव ने चार केंद्रों को डिबार कर दिया है।

इन केंद्रों पर दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया है। अब्दुल जफ्फार इंटर कॉलेज में पकड़ी गई सामूहिक नकल पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। डीआईओएस ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा सचिव के आदेश पर चार केंद्रों पर परीक्षा शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। परीक्षा कराने के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है।  

 डीआईओएस ने सोमवार को इंटरमीडिएट की गणित की परीक्षा के दौरान मल्लावां के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। बाइक से पहुंचे डीआईओएस को तारापुर के कलावती इंटर कॉलेज में गड़बड़ी मिली। उन्होंने कक्ष संख्या 10 के दो कक्ष निरीक्षक को बदल दिया है। कक्ष निरीक्षण विज्ञान विषय के थे। गणित की परीक्षा में विज्ञान या गणित विषय का कक्ष निरीक्षक नहीं होना चाहिए था। इसको लेकर केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें