फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के अपराध में पति को उम्रकैद

Sun, 08 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फास्ट ट्रैक कोर्ट न्यायाधीश डीके शर्मा ने शनिवार को एक मुकदमे की सुनवाई कर पत्नी की हत्या के अपराध में पति को आजीवन कारावास व दस हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


कोर्ट के समक्ष चले मुकदमे की अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश बाजपेयी के अनुसार मझिला थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी कढिले ने अपनी पुत्री नीलम की शादी घटना के डेढ़ साल पहले मझिला थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी रामधीरज के साथ की थी।

शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था, पर पति व ससुराल वाले दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर नीलम को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति राम धीरज ने 18 दिसंबर 12 को नीलम की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें