फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मृत पैदा हुआ नवजात, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-11- महिला चिकित्सालय परिसर में मौजूद मृतक नवजात के परिजन। संवाद
विज्ञापन

- महिला चिकित्सालय में शुक्रवार की सुबह घटना
- पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। महिला चिकित्सालय में शुक्रवार की सुबह प्रसूता ने मृत नवजात को जन्म दिया। लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। प्रसूता के पति ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को शिकायती पत्र दिया है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बिरौरी गांव निवासी विजय भान सिंह खेती करते हैं। विजय भान के मुताबिक, उनकी शादी 14 दिसंबर 2024 को कन्नौज के चंदरपुर निवासी सोलानी सिंह से (23) हुई थी। सोनाली गर्भवती थी। बृहस्पतिवार की रात सोनाली को प्रसव पीड़ा होने लगी। उसे महिला चिकित्सालय लाया गया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया। विजय भान का आरोप है कि इलाज के दौरान रातभर चिकित्सक और स्टाफ इलाज में लापरवाही बरतते रहे। रात में दर्द बढ़ने पर कई पर डॉक्टर व नर्स को बुलाया गया लेकिन कोई नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह सोनाली ने मृत नवजात को जन्म दिया। परिजनों ने चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान परिजनों ने महिला चिकित्सालय के गेट पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया। इसके बाद परिजन शांत हुए। विजय भान ने बताया कि इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को शिकायती पत्र दिया गया है। शहर कोतवाली संजय त्यागी ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें