फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगातें लेकर आया नए वर्ष का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नव वर्ष का पहला दिन जिले के लिए सौगातों भरा रहा। बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर कराए गए कार्यों का लोकार्पण किया गया तो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के संसाधनों में इजाफा किया गया। वर्ष के पहले दिन सकारात्मक कार्यों का प्रभाव दिखा और ये उम्मीद भी की जा सकती है कि नए वर्ष का हर दिन जिले के लिए कुछ न कुछ सौगात लेकर आए।
विज्ञापन

जिले में संचालित 20 कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों के लिए वर्ष का पहला दिन खास रहा। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक समारोह में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने प्रत्येक आवासीय विद्यालय को एक फ्रिज, एक वाशिंग मशीन और एक झूला वितरित किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि प्रशासन और विभाग की जिम्मेदारी होती है कि सभी व्यवस्थाएं विद्यालयों में उपलब्ध रहें। इसी उद्देश्य से बा विद्यालयों को कंप्यूटर, मिनी लाइब्रेरी, लाइट, फ्रिज, वाशिंग मशीन और झूलों की सौगात दी जा रही है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव आदि मौजूद रहे। बा विद्यालयों की छात्राओं ने सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की।
वर्ष के पहले दिन जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के साथ धोबिया आश्रम में नव निर्मित अतिथि गृह का लोकार्पण किया। इस मौके पर डीएम ने धोबिया आश्रम का भ्रमण किया। कहा कि अतिथि गृह का निर्माण होने से यहां अधिक संख्या में पर्यटक आएंगे। डीएम ने कहा कि धोबिया आश्रम और आश्रम की संपत्ति की देखभाल करना ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और पुलिस विभाग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने जनपद की वेबसाइट www.hardoi.nic.in का भी शुभारंभ वर्ष के पहले दिन किया। कलक्ट्रेट सभागार में वेबसाइट की शुरुआत करते हुए डीएम पुलकित खरे ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति जनपद के ऐतिहासिक, पौराणिक स्थलों के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों, होटलों, स्कूल-कालेजों के संबंध में फोटोयुक्त जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी इस वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है।
वर्ष के पहले दिन डीएम पुलकित खरे ने कलक्ट्रेट सभागार का जीर्णोद्धार के बाद लोकार्पण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने सभागार के सुंदरीकरण का कार्य तय समय में ही पूरा कराने के लिए नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार की सराहना की। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करना जरूरी है। सभी अधिकारी अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे ढंग से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें