फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: न्यू हाइट्स टीम ने 75 रन से मधुवन एनक्लेव को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 17- स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन



अखिलेश अग्रवाल मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखा रोमांच
समर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दम दिखाकर बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज़ एजेंसी
हरदोई। स्टेडियम में खेले जा रहे अखिलेश अग्रवाल मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पूल-ए की टीमों के बीच तीसरा मुकाबला हुआ। न्यू हाइट्स एकादश और मधुवन एनक्लेव एकादश के खिलाड़ियों ने जीत के जमकर प्रदर्शन किया, लेकिन न्यू हाइट्स के खिलाड़ी मधुवन एनक्लेव के खिलाड़ियों पर भारी पड़े। न्यू हाइट्स ने 75 रनों के अंतर से मधुवन एनक्लेव को हराकर जीत का परचम लहराया।
पूल-ए की टीमों के बीच हुए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने आई न्यू हाइट्स एकादश ने सधी हुई शुरुआत की। निर्धारित 40 ओवरों में से टीम 30.1 ओवर तक ही बल्लेबाजी कर पाई। पूरी टीम 174 रन ऑल आउट हो गई। आदर्श गुप्ता ने 46 रनों की पारी खेली, जबकि अभिराज ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए अजय और अतुल ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुवन एनक्लेव एकादश की टीम न्यू हाइट्स के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह असहाय नजर आई। पूरी टीम सिर्फ 20 ओवरों में 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। न्यू हाइट्स ने यह मैच 75 रनों से जीत कर टूर्नामेंट में बढ़त हासिल की। समर और अदीब ने तीन-तीन विकेट लिए। बल्लेबाजी करते हुए 13 रन और तीन विकेट लेने पर समर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मैच में अंपायरिंग शिवम मिश्रा व अरुणेश वर्मा ने और स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की। मैच के दौरान अर्जित मित्तल, राधा कृष्ण गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें