फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बारिश के बाद अब एचटी लाइन से गेहूं की फसलें हो रहीं चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1-महितापुर गांव में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

फोटो-2-तेंदुआ में आग लगने से जली गेहूं की फसल। संवाद
- शुक्रवार को मल्लावां, हरपालपुर और कासिमपुर में 23 बीघा गेहूं की फसल जलीसंवाद न्यूज़ एजेंसी

हरदोई। किसानों की मुसीबत कम नहीं हो रही है। एक और आंधी, बारिश और ओला गिरने से फसल बर्बाद हो रही है तो दूसरी ओर आग लगने की घटनाओं में भी फसल जल रही है। शुक्रवार दोपहर मल्लावां, हरपालपुर और कासिमपुर थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग घटनाओं में 23 बीघा गेहूं की फसल जल गई। इनमें दो घटनाएं एचटी लाइन के तार गिरने से हुईं
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर शुक्रवार सुबह खेत में गिर गया। इसके कारण तैयार गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े और पंपिंग सेट चलाकर पानी से आग बुझाने के साथ ही ट्रैक्टर से खेतों में जुताई कर आग बुझाने की कोशिश की। ग्राम प्रधान सचेंद्र प्रताप सिंह की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन कर्मियों ने मशक्कत कर आग बुझाई।
विज्ञापन

घटना में उपेंद्र की ढाई बीघा, राज बहादुर की 13 बिस्वा, संदीप की 28 बिस्वा, सुनील की 26, मनोज की नौ, सुमेर की छह बिस्वा, विमल प्रकाश की एक बीघा, आशीष की दस बिस्वा, ऋषि की 12 बिस्वा, बाबूलाल की 15 बिस्वा, नितेश की सात बिस्वा और अतुल की 10 बिस्वा फसल जल गई। कुल 11 बीघा गेहूं की फसल जली है। लेखपाल कुलदीप श्रीवास्तव ने आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लिया। रिपोर्ट एसडीएम को भेजने की बात कही।
चार बीघा फसल जलकर राख
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के महितापुर में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से दो किसानों के खेत में तैयार गेहूं की चार बीघा फसल जल कर राख हो गई। महितापुर के पूर्व प्रधान सुखदेव यादव की तीन बीघा, और राम प्रकाश की एक बीघा गेहूं की फसल शुक्रवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गिरने से जलने लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हो गए। उपलब्ध संसाधनों से किसानों ने मशक्कत कर आग बुझाई।
विज्ञापन


आग लगने से आठ बीघा गेहूं की फसल नष्ट
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के माडर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। माडर निवासी कल्लू, राजकुमार, लाल मोहम्मद, मुन्ना और राकेश के खेतों में गेहूं की फसल तैयार थी। शुक्रवार दोपहर अचानक फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग बुझाई। इस दौरान आठ बीघा फसल जल गई। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि घटना की जानकारी राजस्व कर्मियों को दी गई है। राजस्व कर्मी मौके का जायजा लेकर नुकसान का आकलन करेंगे और रिपोर्ट एसडीएम को देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें