फोटो-15- कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में बैठक करते पालिकाध्यक्ष बाबूराम व मौजूद ईओ विंध्याचल एवं अन्य। ?
- फोटो : HARDOI
सांडी। पालिका सभागार में बुधवार को पालिका के जर्जर भवनों के स्थान पर नये भवन बनाने का प्रस्ताव पास हो गया। तीन करोड़ रुपये से भवन बनाएं जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष बाबूराम ने की। वहीं पिछले बैठक में स्वीकृत 75 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने के मामले में बजट होने का मामला सामने आया। तो वहीं पक्का बाग व राम निवास के मकान के पास नाला की सफाई न होने का मुद्दा भी उठा।
ईओ विंध्याचल ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। ईओ ने पालिका के अवशेष लगभग सवा दो करोड़ रुपये व 14वें वित्त से पहली किस्त के रुप में प्राप्त होने वाले रुपये 78 लाख 97 हजार 427 रुपये से नगर पालिका के जीर्ण शीर्ण भवन का पुनर्निर्माण कराए जाने व राज्य वित्त आयोग की माहवार आने वाली राशि 42 लाख रुपये में से 30 लाख रुपये कर्मियों के वेतन व शेष 12 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी सभासदों ने सहमति दी। सभासद आमोद त्रिवेदी ने कहा कि पिछले बैठक में नगर में 75 नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाने का प्रस्ताव किया गया था, लेकिन अब तक हैंडपंप नहीं लगे। ईओ ने बताया कि इस संबंध में पर्याप्त धन उपलब्ध होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सभासद नन्हें खां ने फ्क्का बाग व रामनिवास लाला के मकान के नाला पास नाले की सफाई कराए जाने की मांग की। सभासद गगन गुप्ता ने कहा कि पालिका की ओर से डेढ़ साल पहले नगर में पांच वॉटर कूलर लगवाए जाने का प्रस्ताव किया गया था, लेकिन अब तक मात्र एक वॉटर कूलर ही लगवाया जा सका। गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए शेष वॉटर कूलर भी जल्द लगवाए जाएं। सभासद ने खोखा बाजार में विद्युतीकरण का कार्य कराए जाने की मांग की। सभासद महेंद्र यादव व मोबीन अहमद ने टूटे नालों की मरम्मत कराए जाने की मांग की।
इस मौके पर सभासद आशा देवी, मोहम्मद आरिफ खां, पीयूष पाठक, कादिर खां, सुषमा, शीबू खां, रामप्रसाद मिश्र, शकील अहमद व जहरूद्दीन आदि मौजूद रहे।