फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सत्रांत परीक्षा के लिए छह अक्तूबर तक भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की सत्रांत परीक्षा को ऑनलाइन फॉर्म भरने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को अंतिम तिथि से पहले परीक्षा फॉर्म भरने और किस माध्यम से परीक्षा भरनी इसको भी ऑनलाइन आवेदन के दौरान भरने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही परीक्षार्थियों को असाइनमेंट भी जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इग्नू की दिसंबर 2025 सत्र की सत्रांत परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 तक चलेंगी। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि सत्रांत प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर निर्धारित की गई है। उन्होंने अभ्यर्थियों को बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि परीक्षा किस माध्यम से देना है। इसमें पेन और पेपर या फिर सीबीटी मोड से परीक्षा देनी है। फॉर्म भरने के दौरान इग्नू के समर्थ पोर्टल पर भरना होगा।
बताया कि छह अक्तूबर के बाद 11 सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 अक्तूबर तक अंतिम रूप से फॉर्म भरा जा सकता है। परीक्षा फॉर्म भरते समय परीक्षा केंद्र का चयन अपनी सुविधा के अनुसार करें। चयन करने के बाद परीक्षा केंद्र में बदलाव नहीं हो सकता है। हरदोई कोऑर्डिनेटर डॉ. कुश कुमार मिश्रा ने केंद्र के सभी परीक्षार्थियों को अपने असाइनमेंट जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें