फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 16 निर्माणाधीन सड़कों के लिए मिले करीब चार करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों सहित अन्य निर्माणाधीन सड़कों के लिए शासन ने करीब चार करोड़ से अधिक रुपये जिले को दे दिए हैं। दूसरी किस्त के रुपये मिलने से काम बरसात से पहले-पहले पूरा होने की उम्मीद है। इन सड़कों का काम पूरा होने से करीब दो लाख से अधिक आबादी को आवागमन में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनवाई जा रहीं सड़कों का काम पूरा कराने के प्रति शासन ने गंभीरता दिखाई है। शासन ने 16 निर्माणाधीन सड़कों के लिए दूसरी किस्त के रुपये दे दिए हैं। शासन के अनुसचिव अभिषेक गंगवार ने सड़कों को बनवाए जाने के लिए दूसरी किस्त के रुपये दिए जाने का पत्र भी जारी कर दिया है। इसमें जिले की सड़कों के साथ ही मंडल के अन्य जनपदों की भी 14 सड़कें शामिल हैं। शासन ने राज्य सड़क निधि में यह रुपये दिए हैं।



इन सड़कों के लिए मिली दूसरी किस्त
शासन की तरफ से निर्माणाधीन सड़कों में नुर्रा से हरपालपुर होते भदार मिसिंग लिंक सड़क के लिए 50.00 लाख, मटियामऊ-मंसूरनगर-पतसिया भुड्डा सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 91.62 लाख, गदुआपार से सदरिया खुर्द होते हुए बढ़नवा मिसिंग लिंक सड़क के लिए 69.60 लाख, परसापुर से मुरौली कठेरियान के मध्य मिसिंग लिंक सड़क के लिए 64.00 लाख, हफिजुद्दीनपुरवा से रामकोट संपर्क सड़क के लिए 50.00 लाख, संडीला में नई तहसील नहर से बेगमगंज एनएच-731 तक संपर्क सड़क के लिए 72.00 लाख, मेहंदीघाट-संडीला-भटपुर सड़क पर बाईपास से एनएच-731 तक संपर्क सड़क के लिए 30.84 लाख मिले। इसके साथ ही शर्मा से धरमा गांव के मध्य मिसिंग लिंक सड़क के लिए 10.00 लाख, पिहानी-करावां सड़क से करावां फार्म तक मिसिंग लिंक सड़क के लिए 10.00 लाख, फैजुल्लापुर से सेनपुर तक सड़क के मध्य मिसिंग सड़क के लिए 10.00 लाख, बम्हरौली अलीगंज ननखेरिया से मिश्रनपुरवा मिसिंग लिंक सड़क के लिए 65.00 लाख, खंदैया संजानपुर के मध्य मिसिंग लिंक सड़क के लिए 49.00 लाख, राम मदारपुर से बेहटा संपर्क सड़क के लिए 60.50 लाख, माल-भरावन सड़क से पावरहाउस अतरौली के सामने से चंदौली होते हुए गंजा बाजार भरावन तक सड़क के लिए 80.60 लाख, बहुत सड़क से बंधिया संपर्क सड़क के लिए 40.30 लाख, तेरिया से चुगलाहार मिसिंग लिंक सड़क के लिए 40.30 लाख रुपये दूसरी किस्त में मिले।
विज्ञापन




गांवों के लोगों को भी आवागमन के लिए पक्की सड़क उपलब्ध कराया जाना शासन की प्राथमिकता में है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं से कहा गया है कि काम समय से गुणवत्तापरक कराएं। गुणवत्ता ठीक न होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें