हरदोई। पुलवामा की आतंकी घटना के बाद शनिवार को भी पूरा जिला शोकाकुल रहा। जगह-जगह शोकसभाएं हुईं और शहीदों की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थनाएं की गई। राजनैतिक व गैर-राजनैतिक संगठनों ने भी आतंकवाद व पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। स्कूलों में छात्रों ने भी प्रार्थना सभा कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
हिंदू छात्रसभा के पदाधिकारियों व छात्रों ने नुमाइश चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पदाधिकारियों व छात्रों ने शहर में बाइक रैली भी निकाली। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह, अंकित सिंह परमार, देवव्रत मिश्रा, आदेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे। फोटोग्राफी यूनियन ने सिनेमा चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका व अमर शहीद चौराहे पर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर पवन मिश्रा, राजन दीक्षित, अन्नू, अजय कौशिक, गोपेश दीक्षित, अनुराग शुक्ला, आशू लाला, अविनाश आदि मौजूद रहे। वहीं, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से विकास भवन में शोक सभा आयोजित हुई, जिसमेें दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कपिल, अमित कुमार, संतराम वर्मा, अनिल कुमार सक्सेना, राकेश कुमार, उमेश वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा युवाओं ने भी पूरे शहर में बाइक रैली निकालकर विरोध जताया। रैली को गांधी मैदान से सभासद शिवसेवक गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर अमन गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, शेखर गुप्ता, मोहन सिंह, आशीष, रामू तोमर, अरविंद गुप्ता, सोमेश्वर आदि मौजूद रहे।
---------------
स्कूलों में हुई प्रार्थना सभाएं
न्यू सनबीम स्कूल में प्रार्थना सभा आयोजित हुई। छात्रों ने मोमबत्ती जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर प्रबंधक अतुल मिश्रा व प्रधानाचार्या ममता मिश्रा मौजूद रहीं। रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में शोकसभा में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
-----------------
शहीद स्तंभ पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
हरदोई। शहीद उद्यान स्थित शहीद स्तंभ पर शनिवार देर शाम भूतपूर्व सैनिक दीपक शुक्ला के नेतृत्व में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के क्षत्रिय धर्मशाला में शोकसभा कर दुख जताया गया। इस मौके पर महामंत्री राजेश सिंह, महेंद्र सिंह, बनवारी सिंह, बलराम सिंह, शिवशरण सिंह, शिव प्रकाश सिंह, ज्वाला सिंह आदि मौजूद रहे। भगवान परशुराम सभा की महात्मा गांधी मार्ग स्थित कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें केंद्र सरकार से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की गई। इस मौके पर विनीत शास्त्री आदि मौजूद रहे।