फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल लिपिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। सड़क हादसे में घायल बीएसए के लिपिक की शुक्रवार शाम लखनऊ में मौत हो गई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के खेरिया नेवादा गांव निवासी रतनवीर भारती (34) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डिस्पैच लिपिक थे। 22 दिसंबर की शाम बाइक से वह हरदोई से अपने गांव जा रहे थे। मुरलीगंज के पास किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। तब से उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार रात उनका लखनऊ पीजीआई में निधन हो गया। सूचना पर शनिवार को बीएसए हेमंतराव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय आदि ने घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें