फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नौतपा ने जमकर तपाया, चौबीस घंटे में तीन डिग्री चढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में तेज गर्मी का दौर जारी है। आंधी और बादल से कुछ राहत मिलती है, लेकिन फिर तेज धूप से गर्मी चरम पर पहुंच जाती हैं। नौतपा के तीसरे दिन मंगलवार को सूरज की तपिश ने धरती को तपा कर रख दिया। इससे तापमान भी 24 घंटे में तीन डिग्री उछल गया। सूर्यदेव के रौद्र रूप के आगे लोग सुबह से ही चिलचिलाती से बेहाल रहे।
विज्ञापन

बादलों की वजह से दो दिनोंं तक तापमान में कमी आई लेकिन अब फिर से चटख धूप लोगों को परेशान करने लगी है। नौतपा रविवार को लगा था लेकिन बादल की वजह से कुछ नरमी नजर आ रही थी लेकिन मंगलवार को नौतपा का असर दिखा। नौतपा ने सूर्य के तेज को बढ़ा कर धरती को तपा कर रख दिखा। सुबह से ही चटख धूप की वजह से लोग परेशान नजर आए।
गर्म हवाओं और उमस के कारण हालात और अधिक कठिन होते जा रहे हैं। दिन में लू और रात में गर्म हवाओं से निजात नहीं मिल पा रही है। तेज धूप की वजह से 24 घंटे में तापमान तीन डिग्री उछल कर 38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमाल में भी उछाल आया है। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। हवाएं चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और आर्द्रता सुबह 78 प्रतिशत और शाम को 57 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें