फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नारायण’ ने गरीबों को खिलाया भोजन

Wed, 01 Apr 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायण सेवा समूह ने रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया। समूह सदस्यों ने पूड़ी सब्जी का भोजन वितरण कर तमाम लोगों को भूख से राहत प्रदान की। भंडारे में दोपहर बाद से शाम तक सैकड़ों लोगों ने भोजन किया।
विज्ञापन


समूह सदस्यों ने समाज के लोगों से गरीबों की सहायता के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और भंडारे जैसे कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की। मौनी बाबा मंदिर पर नारायण सेवा समूह के तत्वावधान में आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने मंदिर के पुजारी हरिओम पांडेय के सानिध्य में पूजन कर भगवान को भोग लगा गरीबों को भोजन बांटा। कहा कि दूसरों की सेवा एवं मदद से जो संतोष, सुख व वैभव की प्राप्ति होती है, उसे शब्दोें में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


पीसी गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रियम मिश्रा ने कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची भक्ति के समान है। डा. जेबी सिंह, प्रभु दयाल गुप्ता, मो. वशी तारकनाथ और राम सनेही द्विवेदी ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराने से कष्ट एवं विपत्तियों का नाश होता है और वैभव व सुख प्राप्त होता है।

विशाल, दीपक आश्ीष, चंदन, धीरज और सोमेश ने कहा कि लोग व्यर्थ में शांति को ढूंढ रहे हैं, पर सुख और शांति सिर्फ गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग भंडारा कराने में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें