फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ईंट से सिर कूंचकर वृद्ध किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। बेरुआ निजामपुर गांव में फसल की रखवाली करने गए किसान का सिर और चेहरा ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। शव शनिवार देर शाम गांव के एक खेत में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने जताई भूमि विवाद में हत्या किए जाने की आशंका।
विज्ञापन

बेरुआनिजामपुर निवासी मोहनलाल (70) खेती करते थे। वह भैंस खरीदने बेचने का काम भी करते थे। रोज रात में फसल बचाने के लिए अपने खेत पर ही रुकते थे। शुक्रवार रात भी वह घर से खेत जाने को निकले थे। शनिवार की सुबह वापस घर नहीं पहुंचे। परिजनों को लगा कि कहीं गांव में ही होंगे। शाम को भी घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई तो तलाशना शुरू की। देर शाम गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए गांव के बाहर की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान अरविंद के खेत में मोहनलाल का क्षत-विक्षत शव पड़ा देख चीख पड़ीं।
शव के सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार किए जाने के निशान मिले। बिलग्राम कोतवाल उमाकांत दीपक मौके पर पहुंचे। कोतवाल के मुताबिक ईंट से कूंचकर वृद्ध की हत्या की गई है। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के परिवार में एक पुत्र राजीव है। राजीव के मुताबिक गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। राजीव ने इन्हीं लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल का कहना है कि तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें