फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर के मंदिर में स्थापित की मुलायम सिंह की प्रतिमा, विधि-विधान से करते हैं पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया स्व. मुलायम सिंह यादव के प्रति एक कार्यकर्ता की श्रद्धा चर्चा का विषय बन गई है। सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव ने अपने घर के मंदिर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना कराई है। वह प्रतिमा का पूजन भी करते हैं।
विज्ञापन

सपा के मुखिया रहे स्व. मुलायम सिंह यादव के प्रति कार्यकर्ता की श्रद्धा और प्रेम का मामला विकास खंड सुरसा के ऐचामऊ गांव का है। ऐचामऊ निवासी सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव अवधेश कुमार यादव के घर के मंदिर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा की स्थापना चर्चा का विषय बनी हुई है। अवधेश ने बताया कि यह प्रतिमा उन्हें लखनऊ में एक कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भेंट की थी।
बताया कि इसके बाद नेता जी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को ज्योतिष विधि-विधान और पूजन कराकर घर के मंदिर में स्थापित कराया। वह सपा मुखिया अखिलेश यादव के दीवाने हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना आराध्य मानते हैं और इसीलिए उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें