हरदोई। मेला महोत्सव के आठवें दिन आयोजित मिस एंड मिस्टर हरदोई प्रतियोगिता में मिस हरदोई वैशाली सिंह व मिस्टर हरदोई युवराज चौहान को घोषित किया गया।
नुमाइश मैदान में मेला महोत्सव में देर रात तक चली मिस एंड मिस्टर हरदोई प्रतियोगिता में एथनिक व वेस्टर्न राउंड्स के दौरान प्रतिभागियों की वॉक हुई जिसको निर्णायकों ने खूब सराहा। अंत में प्रश्नोत्तर राउंड के बाद परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न टाइटलों से भी नवाजा गया। मनीष दीक्षित को बेस्ट पैंथर वॉक, अनुज मिश्रा को बेस्ट लुक, महेंद्र सिंह को मिस्टर यूनिक पर्सनालिटी, विशाल वर्मा को मिस्टर हैंडसम, आदित्य त्रिवेदी को बेस्ट एटीट्यूड, प्रिंस प्रजापति को बेस्ट स्माइल, अभि श्रीवास्तव को बेस्ट कॉन्फिडेंस, जॉय सिंह को बेस्ट फिजिक, वैभव तिवारी को मिस्टर कूल, विकास कश्यप को मिस्टर गबरू, सत्यम सिंह को मिस्टर परफेक्ट, उमंग रस्तोगी को बेस्ट टैलेंट, मोहम्मद समद को बेस्ट लुक, श्रीश चंद्र मिश्रा को किलर लुक, विशेष कश्यप को बेस्ट ड्रेस अप, अस्मित दीक्षित को मिस्टर एटीट्यूड, यो यो सचिन को मिस्टर क्यूट, आयुष श्रीवास्तव को मिस्टर चार्मिंग का टाइटल दिया गया। बालिका वर्ग में खुशी तिवारी को बेस्ट वॉक, अनुष्का सिंह को मिस ग्लैमर, पल्लवित वर्मा को मिस चारमिंग, कविता तिवारी को मिस यूनिक पर्सनालिटी का टाइटल मिला।
निर्णायक मंडल ने मिस हरदोई वैशाली सिंह को, उपविजेता स्मृति पांडेय को व तृतीय स्थान पर अनाया त्रिपाठी को चुना गया। मिस्टर हरदोई युवराज चौहान को, वरिष्ठ सिंह गौर को द्वितीय, सूर्यांश मिश्रा को तृतीय घोषित किया गया। जनपद के किड्स मॉडल अधिराज सिंह, कनिष्का दत्त, इप्शिता सिंह व पावनी त्रिपाठी ने शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर वॉक की। इस दौरान जनपद की अनाहिता द्विवेदी, सौर्यान्शी कश्यप व ऐश्वर्या कश्यप ने नृत्य की विशेष प्रस्तुतियां दीं।