फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख 67 हजार किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जारी की गई किसान सम्मान निधि का पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा फायदा हरदोई जनपद को मिला है। जनपद के छह लाख 67 हजार किसानों के बैंक खातों में दो हजार रुपये की किस्त शुक्रवार को जारी की गई थी। खातों में दो-दो हजार रुपयेे पहुंचने के संदेश भी किसानों के मोबाइल पर आ गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रत्येक किसान को पांच सौ रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। हर चार माह पर किसानों के बैंक खातों में दो हजार रुपये की किस्त भेजी जाती है। इस बार कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलनों के बीच भारत रत्न अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे दिल्ली से पीएफएमएस के जरिए किसान सम्मान निधि की दो हजार रुपये की किस्त भेजी है। जनपद में छह लाख 67 हजार किसानों के बैंक खातों में 133 करोड़ चालीस लाख रुपये भेजे गए हैं।
उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्र ने बताया कि अधिकांश किसानों के मोबाइल पर दो हजार रुपये बैंक खाते में पहुंचने का संदेश आ गया है। अगर कहीं किसी पात्र के खाते में किस्त नहीं पहुंची है तो इसकी वजह तकनीकी हो सकती है, जो कि दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में किसान सम्मान निधि के तहत सबसे ज्यादा लाभान्वित हरदोई के किसान ही हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें