फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अंजू बाला ने रवाना किया परिवर्तन रथ

Thu, 10 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
रथ यात्रा को रवाना करती सांसद अंजू बाला । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संडीला(ब्यूरो)। सांसद अंजू बाला ने गुरुवार को पार्टी का झंडा दिखाकर कसबे से परिवर्तन रथ रवाना किया। पूर्व एमएलसी राजकुमार की देखरेख में रथ ने गांवों में जाकर मोदी सरकार के काम और भाजपा की नीतियां बताईं। 
विज्ञापन

परिवर्तन रथ रवाना करने से पहले सांसद ने कहा कि 500 और 1000 के नोटों का प्रचलन बंद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत बड़ा काम किया है। इससे देश में जमा काला धन निकालने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि संडीला की तमाम समस्याओं को उन्होंने संसद में उठाया है। पिछले दो वर्षों से रेलवे बोर्ड की बैठक न हो पाने के कारण वह रेल से संबंधित समस्याओ को नहीं उठा पाई हैं।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा कि किसी दिन रेलवे स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण करेंगी। स्टेशन पर सफाई व्यवस्था के संबंध में डीआरएम मुरादाबाद को विस्तृत पत्र लिखा है। ओवरहेड ब्रिज के बारे में प्रस्ताव दे रखा है। इस दौरान पूर्व एमएलसी राजकुमार अग्रवाल, जीवन सिंह अर्कवंशी, एसपी मौर्य, नगर अध्यक्ष अतुल तिवारी, महेश प्रसाद यज्ञसैनी, प्रदीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, विशुन दयाल शुक्ला, स्वरूप नरायन अस्थाना, अजीत सिंह बब्बन, अमरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें