फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पर्वतारोही अभिनीत को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 43: लखनऊ में पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को सम्मानित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन

पर्वतारोही अभिनीत को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
बेनीगंज। पर्वतारोही अभिनीत को सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। 50,000 रुपये प्रोत्साहन राशि, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किए।
विज्ञापन

कछौना क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य ने अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट केन्या पर तिरंगा फहराया था। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े अभिनीत के लिए पर्वतारोहण का रास्ता आसान नहीं था। संसाधनों की कमी, कठिन प्रशिक्षण और जोखिम भरे अभियानों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें