फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-14-रणजीत। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। पत्नी को अस्पताल छोड़कर ससुराल जा रहे बाइक सवार को खदरा फाटक के पास शनिवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में आई गंभीर चोटों से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पास मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के बम्टापुर नंदबाग निवासी रणजीत (28) लुधियाना में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे। पत्नी मोनिका के बीमार होने की सूचना पर वह शुक्रवार को ही गांव आए थे। पिता नरसिंह ने बताया कि शनिवार सुबह रणजीत पत्नी मोनिका को दवा दिलाने के लिए बाइक से हरदोई गए थे।
मोनिका को एक प्राइवेट अस्पताल में छोड़कर वह देहात कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरीपुरवा स्थित ससुराल में तीमारदारी के लिए किसी को बुलाने जा रहे थे। खदरा फाटक के पास बाइक में किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रणजीत सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी मोनिका और एक पुत्र है। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



फर्श पर सिर पटकने लगी पत्नी, संभालना हुआ मुश्किल
मोनिका पति के वापस आने का इंतजार शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में कर रही थी। इस दौरान घटना की जानकारी मिलने पर वह 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। यहां पति का शव देख कर वह बदहवास हो गई। अपना सिर फर्श पर पटकने लगी। साथ आईं महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से संभाला।

फोटो-14-रणजीत। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें