फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सोलर पैनल की सफाई के दौरान करंट से गर्भवती की मौत

विज्ञापन
फोटो- 10- स्वार्थी। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला देेविनपुरवा में सोलर पैनल के नीचे सफाई करने के दौरान शुक्रवार शाम गर्भवती को करंट लग गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। मृतका चार माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

देवीनपुरवा निवासी परमेश्वर और उनका पुत्र राधेश्याम नल मिस्त्री (प्लंबर) हैं। परमेश्वर ने बताया कि शुक्रवार को वह बेटे राधेश्याम के साथ काम पर चले गए थे। बहू स्वार्थी (21) घर में अकेली थीं। बताया कि शाम लगभग चार बजे वह घर में ही सोलर पैनल के नीचे सफाई कर रही थीं। इस दौरान उन्हें करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसने पर भतीजे राजपूत ने किसी तरह छुड़ाया और उन्हें सूचना दी। परिजन स्वार्थी को पहले नर्सिंगहोम फिर मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में देर शाम उनकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि स्वार्थी चार माह की गर्भवती थीं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें