फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना वादों के प्री ट्रायल पर चर्चा

Wed, 11 Mar 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च महीने में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत के बाबत मंगलवार को प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज नरेश जैन ने बीमा कंपनियों के वकीलों और याचियों के वकीलों के साथ बैठक की। प्री ट्रायल बैठक में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के कई वादों में पक्षकार सुलह को राजी हो गए।
विज्ञापन


विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 मार्च को जिले में राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज नरेश ने सभी अपर जिला जज के साथ मंगलवार को प्री ट्रायल बैठक में न्यायाधीशों, वकीलों और बीम कंपनी के अफसरों ने मिलकर वादों के निस्तारण की चर्चा की।

जिला जज नरेश जैन ने बीमा कंपनियों व याचीगण के वकीलों से उनके पक्षों को सुना। जिला जज ने सभी से अपील की कि वह लोग ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण सुलह समझौते से लोक अदालत में कराएं। बैठक में नेशनल इंश्योरेंस, ओरियंटल इंश्योरेंस, द न्यू इंडिया इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी आदि के वकील और वादकारियों के वकील मौजूद थे।
विज्ञापन


विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिविल जज श्याम शंकर ने बताया कि प्री ट्रायल बैठक काफी सफल रही। बैठक में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के कई वादों में पक्षकार सुलह को भी सहमत हुए हैं। बैठक में एडीजे कमला सिंह यादव, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अनमोल पाल, विजेंद्र कुमार, सूबा सिंह, रामसागर मिर्धा, विशंभर प्रसाद, श्रीकांत वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें