फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छोटे कद के लिए उलाहना देती थी मां, खुदकुशी करने चली थी बच्ची, सकुशल मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। छोटे कद को लेकर मां से मिलने वाला उलाहना 12 साल की बच्ची को इस कदर नागवार गुजर गया कि वह खुदकुशी करने के लिए घर से निकल पड़ी।
विज्ञापन

बच्ची के लापता होने की जानकारी पर पुलिस ने जांच शुरू की तो घर के डस्टबिन में फटा हुआ सुसाइड नोट मिल गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने जो कवायद कि उसका सकारात्मक परिणाम भी चार घंटे में आ गया और बच्ची को सकुशल खोज लिया गया। बच्ची को समझाने के साथ ही उसके माता-पिता को भी समझाकर घर भेजा गया।

मूलरूप से पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति परिवार के साथ शहर के कन्हईपुरवा मोहल्ले में किराए के मकान मेें रहता है। उसके तीन बच्चों में एक बेटी 12 साल की है। उसका कद औसत से काफी कम है। इसको लेकर मां आए दिन उलाहना देती थी। इससे नाराज होकर बच्ची सोमवार शाम घर से बिना कुछ बताए चली गई। दो घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चला तो छह बजे पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने राधानगर चौकी प्रभारी विनोद शर्मा को बच्ची के घर भेजा। यहां तलाश के दौरान डस्टबिन में टुकड़ों में फटा पड़ा एक सुसाइड नोट मिला। यह पत्र बच्ची ने ही लिखा था। इसमें मां के उलाहनों का हवाला देकर ट्रक के नीचे दबकर खुदकुशी करने की बात लिखी थी। चौकी प्रभारी ने यह जानकारी सीओ सिटी को दी तो हर तरफ पुलिस टीमें लगाकर मुखबिर सक्रिय किए गए।
विज्ञापन

रात 10 बजे पिहानी रोड पर देहात कोतवाली क्षेत्र के चक गांव के पास एक ऑटो चालक ने बच्ची को देखा और बहलाकर खाना खिलाने लगा। साथ ही गांव वालों को बच्ची के बारे में बताया। गांव से मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि बच्ची मां के उलाहने से नाराज होकर गई थी। उसे समझाने के साथ ही माता-पिता को भी समझाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें