फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। आलमनगर-शाहाबाद मार्ग पर आलमनगर पुलिया के पास बाइक सवार चचेरे भाइयों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सिर के बल सड़क पर गिरे चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पास मिले आधार कार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के बेधुआ गांव निवासी शिव कुमार उर्फ सोरल (30) हेयर कटिंग सैलून चलाते थे। मंगलवार को दिन में लगभग साढ़े 10 बजे वह अपने चचेरे भाई अजय कुमार उर्फ अज्जू (20) के साथ बाइक से घर से बिना कुछ बताए निकले थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे आलमनगर पुलिया के पास सुनौआपुल की तरफ से आते समय पीछे से किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सिर के बल दोनों सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
शिव कुमार छह भाइयों में पांचवें नंबर का था और अविवाहित था। अजय बुग्गी चलाता था और तीन भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


शिव कुमार के पास अपनी बाइक थी। मंगलवार सुबह सेमरावा निवासी एक शख्स को उसने अपनी बाइक बेच दी थी। बाइक बेचने से मिले रुपये उसने अपनी मां के पास रख दिए थे। इसके बाद चचेरे भाई अजय कुमार के साथ उसकी बाइक से बिना कुछ बताए निकल गया था। शिव कुमार के पिता श्रीपाल का कहना है कि शिव कुमार धनतेरस पर नई बाइक खरीदना चाहता था। इसीलिए उसने पुरानी बाइक बेच दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें