फोटाे- 20- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक मासूम झम्मन के पिता व परिजन। संवाद
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला अपने बीमार बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद प्रेमी के साथ चली गई। बुधवार शाम इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पिता ने बच्चे की मौत पर अनहोनी की आशंका व्यक्त कर पुलिस में शिकायत की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कांशीराम कॉलोनी निवासी सूरज मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा झम्मन (5) काफी समय से पेट दर्द से परेशान था। रविवार को सूरज की तबीयत खराब होने पर उसकी पत्नी संंध्या ने बच्चे को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि इस दौरान संध्या अपने प्रेमी के साथ अस्पताल से कहीं चली गई। इसके बाद वापस नहीं आई।
अस्पताल में झम्मन का उपचार चल रहा था। इस बीच बुधवार शाम को बेटे की मौत हो गई। पत्नी के अस्पताल से जाने और बच्चे की मौत होने पर सूरज ने किसी अनहोनी की आशंका जताई। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया। कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।