फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कुकर फटने से सास व दो बहुओं झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुरसा थाना क्षेत्र के जलवाखेड़ा में खाना बनाते समय हादसा
विज्ञापन

- हालत बिगड़ने पर तीनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के जलवाखेड़ा में शुक्रवार सुबह चूल्हे पर रखा कूकर फट गया। इसमें सास और उनकी दो बहुएं झुलस गईं। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मोना के मजरा जलवाखेड़ा निवासी रामस्वरूप खेती करते हैं। उनके पोते राहुल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दादी कमला (65) रसोई में खाना बना रहीं थीं। दादी कमला के साथ बहू मेनका (32) और शीला (30) भी मौजूद थीं। मिट्टी के चूल्हे पर कुकर रखा हुआ था। इस दौरान कुकर फट गया। इसमें तीनों महिलाएं झुलस गईं। कमला गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन तीनों को सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख कर चिकित्सक ने तीनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अमित आनंद ने बताया कि कमला को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। उनकी दोनों बहुओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से वृद्धा झुलसी
मझिला थाना क्षेत्र के आंझी निवासी विश्राम खेती करते हैं। विश्राम ने बताया कि गांव के पास सड़क किनारे ग्राम समाज की भूमि पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षाजाली नहीं लगी है। उनकी पत्नी माया देवी (70) को कम दिखाई पड़ता है। शुक्रवार की सुबह घना कोहरा भी था। माया देवी घर से शौच के लिए निकली थीं। इस दौरान वह ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गईं। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उनको टोडरपुर सीएचसी लेकर गए। चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां सर्जिकल वार्ड में उन्हें भर्ती कर लिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें