फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एलटी लाइन पर बंदरों के कूदने से गार्डिंग आपस में चिपकी, एक घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। महात्मा गांधी मार्ग पर बुधवार को बंदरों ने एलटी लाइन पर कूद-फांद की। इस कारण गार्डिंग आपस में टकराकर चिपक गई। इसकी वजह से बिजली गुल हो गई। महात्मा गांधी फीडर बंद होने से एक घंटे तक दो हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े एमजी मार्ग फीडर से दो हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। अटल चौराहे से बड़ा चौराहे के बीच फीडर से आपूर्ति की जाती है। इससे बोर्डिंग हाउस व एमजी मार्ग के उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। बुधवार शाम पांच बजे एलटी लाइन पर कई बंदर उछल कूद मचा रहे थे। इससे लाइन की गार्डिंग आपस में टकराकर चिपक गई। इस कारण आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर बिजली वितरण निगम की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और फॉल्ट को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। बिजली लाइन को शुरू करने में एक घंटे लग गया। इससे एक घंटे तक क्षेत्र के लोग परेशान हुए। उपखंड अधिकारी प्रेमराज ने बताया कि बिजली लाइन में फॉल्ट आ गया था। उसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें