फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केंद्र ने दिया जनता को धोेखा’

Wed, 18 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं नव निर्वाचित एमएलसी डा. अशोक बाजपेई ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। भाजपा ने जनता कोधोखा दिया है। जिसके लिए जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का काम शुरू  कर दिया है। दिल्ली के चुनाव इसके उदाहरण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सपा फिर से प्रदेश में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी । उन्होंने कार्यालय पर एक दिन रहकर जनता की समस्याएं सुन निदान कराने की घोषणा की। सपा पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि जहां केंद्र सरकार ने अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया है।

वहीं प्रदेश सरकार ने विस चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा किया है। प्रदेश में आगामी विस चुनाव में भाजपा का सपा से मुकाबला होगा और सपा पूरे बहुमत से आएगी। बसपा में पलायन शुरू है। सपा के एक वरिष्ठ मंत्री और राज्यपाल के बीच चल रही तल्खी पर कहा कि गवर्नर ने कोई बयान नहीं दिया।
विज्ञापन


मामला आपस में हल हो जाएगा। उन्होंने जिले में पार्टी की गुटबाजी के बाबत कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता पार्टी मुखिया मुलायम सिंह के लिए कार्य कर रहे हैं, जो आपस में मतभेद हैं, उनको सभी से बात कर दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कटियारी क्षेत्र में अुर्जन पुल के विषय पर कहा कि अभी बेड़ीजोर का पुल बन रहा है।

उसको पूरा हो जाने पर दूसरे पुल पर काम होगा। कहा कि पार्टी कार्यालय पर वह एक दिन रुककर जनता की समस्याएं सुनेेंगे, साथ ही अन्य विधायकों से भी वार्ता कर पार्टी कार्यालय पर एक दिन बैठने कर जनता की समस्याओं का निदान करने को कहेंगे।

इससे पूर्व डा. बाजपेई के एमएलसी बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर जगह जगह स्वागत किया गया है। सपा ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विमल प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, जिला उपाध्यक्ष पारुल दीक्षित, सपा नेता अनिल सिंह वीरू, विपिन बाजपेई ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद सांडी में कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने सपा के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख जगमोहन राजपूत, पप्पू सिंह यादव, नागेंद्र मिश्रा, सिप्पी मिश्रा, कमलेश पाठक, मनीष बाजपेयी राम नरेश, अविनाश मिश्र, धीरज गुप्ता, डा. प्रकाश अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें