फोटो-44-चौपाल में व्यापारियों को संबोधित करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल। स्रोत आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसीहरदोई। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा है कि उनकी विधायक निधि से जल्द ही नगर में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इससे सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। आबकारी मंत्री शुक्रवार शाम रेलवेगंज में व्यापारियों के साथ चौपाल में बोल रहे थे। चौपाल के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए।
व्यापारियों की चौपाल में आबकारी मंत्री ने कहा कि किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जा सकता। अगर कोई गुंडई करेगा तो उसके खिलाफ कानून सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि पूरी विधानसभा क्षेत्र को परिवार की तरह रखा है। चौपाल में व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार की वजह से हो रही परेशानियों के बारे में बताया। चौपाल के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह गौर आदि मौजूद रहे।