फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नशीले इंजेक्शन लगाकर किया कुकर्म, युवक ने कर ली खुदकुशी, छह पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट : फर्रूखाबाद के लिए उपयोगी खबर
विज्ञापन

-
- 29 दिसंबर को फर्रूखाबाद स्थित मकान में की खुदकुशी- अंतिम संस्कार के कुछ दिन बाद जैकेट में मिला सुसाइड नोट
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक नामी कंपनी की फैक्टरी में काम करने वाले युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक ने फर्रूखाबाद स्थित अपने मकान में बीती 29 दिसंबर को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। अब उसकी जैकेट में एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें दावा है कि ठेकेदार समेत छह लोगों ने शराब पिलाने के बाद उसे नशीले इजेक्शन लगाए। इसके बाद बारी बारी से कुकर्म किया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरियों में ठेकेदारों के माध्यम से कर्मचारियेां और मजदूरों की तैनाती की जाती है। औद्याेगिक क्षेत्र में स्थित नमकीन बनाने की एक फैक्टरी में फर्रूखाबाद निवासी युवक (34) काम करता था। बीती 29 दिसंबर को उसने अपने फर्रूखाबाद स्थित मकान में खुदकशी कर ली थी। उसकी पत्नी ने बताया कि अंतिम संस्कार के कुछ दिन बाद युवक के कपड़े और सामान व्यवस्थित किया जा रहा था। इसी दौरान जैकेट की जेब में एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि ठेकेदार विवेक मिश्रा ने आलोक, ब्रजेश, लवकुश, गणेश और डीके के साथ मिलकर उसे 21 दिसंबर को संडीला के मुरारनगर स्थित कमरे में बुलाया था। वहां शराब पिलाने के बाद नशीले इंजेक्शन लगा दिए थे। इसके बाद बारी बारी से आरोपियों ने कुकर्म किया था। इसी से आहत होकर युवक ने घर जाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें