फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छह ब्लॉकों में मनरेगा के काम को लगी लू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मनरेगा जॉब कार्डधारकों को गांवों में ही रोजगार दिए जाने की व्यवस्था लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद भी गति नहीं पकड़ पाई है। छह विकास खंडों में रोजगार सृजन की स्थिति अन्य विकास खंडों से पिछड़ी है। इन विकास खंडों में काम को लू लग गई है। इससे जिले की प्रगति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मनरेगा में गांवों में विकास कार्यों को कराने के साथ ही जॉब कार्डधारक परिवार के सदस्यों को रोजगार दिया जाना है। लोकसभा चुनाव के कारण गांव के लोग भी चुनावी कार्यों में लगे रहे और अधिकारियों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। इससे काम गति नहीं पकड़ पाया। जिले में 19 में से छह विकास खंडों में रोजगार सृजन की स्थिति पिछड़ी है। बताया गया कि विकास खंड कछौना, मल्लावां, अहिरोरी, भरावन, बेहंदर और कोथावां में रोजगार सृजन पिछड़ गया है।
विकास खंड कछौना में 29 ई-मस्टर रोल पर 545 श्रमिक, मल्लावां में 235 ई-मस्टर रोल पर 573 श्रमिक, अहिरोरी में 122 ई-मस्टर रोल 715 श्रमिक, भरावन में 735 ई-मस्टर रोल पर 1,010 श्रमिक, बेहंदर में 48 ई-मस्टर रोल पर 1,176 श्रमिक और कोथावां में 112 ई-मस्टर रोल पर 1,237 श्रमिक काम पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि रोजगार सृजन को तेजी दिए जाने के लिए नियमित समीक्षा की जा रही है। इन छह विकास खंडों के कार्यक्रम अधिकारियों और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों से कहा गया है कि रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक श्रमिकों को काम पर लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें