फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जीएसटी अधिकारी के विरोध में व्यापारी हुए लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जीएसटी सहायक आयुक्त खंड चार के विरोध में व्यापारी और अधिवक्ता लामबंद हो गए। सभी ने सहायक आयुक्त प्रथम को ज्ञापन सौंपा और समस्या के निदान की मांग की।
विज्ञापन

जीएसटी के पंजीकृत व्यापारी और हरदोई टैक्स बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने गुरुवार को सहायक आयुक्त प्रथम राकेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। उसमें बताया कि जिले खंड चार की सहायक आयुक्त सुगंधा सिंह की ओर से जीएसटी मामले के निस्तारण में मनमानी की जा रही है। इससे व्यापारी व अधिवक्ता परेशान हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं की ओर से नियमानुसार पूर्ण साक्ष्य के साथ विवरण दिया जा रहा है, मगर सहायक आयुक्त की ओर से उसको बिना देखे ही पोर्टल पर मनमाने ढंग से जुर्माना व निस्तारण किया जा रहा है। प्रकरणों का निस्तारण बिना सुनवाई के एक पक्षीय किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की उनके द्वारा पारित आदेशाेंं की जांच कर कार्रवाई की जाए। इस दौरान आशुतोष, पीकेे गुप्ता, दुर्गेश,पंकज कुमार,भूपेंद्र आदि मौजूद रहे। सहायक आयुक्त प्रथम राकेश कुमार ने बताया कि ज्ञापन मिला था, उसको उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। समस्या का जल्द निदान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें