फोटो-30- क्वारंटीन सेंटर में मास्क बांटतीं विधायक रजनी तिवारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
द्दरदोई। लॉकडाउन के दौरान गैर जनपदों और प्रदेशों से आए लोगों के लिए शाहाबाद विकास खंड के ग्राम ककरघटा स्थित नारायण सिंह महाविद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का जायजा विधायक रजनी तिवारी ने लिया।
यहां मौजूद लोगों से क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। विधायक ने यहां पर फेस मास्क, सैनिटाइजर बांटे और फ्रूट चाट बनाकर क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों को खिलाया।
उन्होंने कहा कि क्वारंटीन किए गए लोग सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय में रखे गए हैं। सामाजिक दूरी का पालन करें।