फोटो-8-सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर राशन की मांग को लेकर पहुंचा नघेटा पूर्वी निवासी मजदूर सती
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोटेदार नि:शुल्क राशन वितरित कर रहे हैं, लेकिन बिना राशन कार्ड वाले मजदूर अनाज न मिलने से दाने-दाने को मजबूर हैं। अपनी दास्तां सुनाने नघेटा पूर्वी के तीन मजदूर शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने समुचित राहत देने का आश्वासन दिया है।
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे नघेटा पूर्वी के सतीश निवासी बिजनौर ने बताया कि वे पांच साल से शहर में मजदूरी कर रहे हैं। उनके साथ लखनऊ के रंजीत व शाहजहांपुर के गंगाराम भी हैं। सभी मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन में सभी कार्य बंद हैं अब वे सभी दाने-दाने को मोहताज हैं।
नगर पालिका ईओ से मिले उनको पूरी बात बताई तो उन्होंने सामुदायिक रसोई में पहुंचकर भोजन करने की सलाह दी। पर तीनों के परिवार की समस्या है। इसके बाद वे सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव के पास गए। उन्होंने प्रार्थना पत्र देने की बात कही और समुचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।