फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मजदूर का फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरही में शुक्रवार से लापता मजदूर का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर बाग में दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

गुरही निवासी अंकित (18) पुत्र रामचरन चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह मजदूरी करता था। रामचरन के मुताबिक शुक्रवार सुबह से अंकित लापता था। देर शाम तक घर न आने पर उसकी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने आम के पेड़ पर अंकित को दुपट्टे से फांसी पर लटकता देखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक के परिजनों ने घटना की वजह स्पष्ट न होने की बात कही है। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि घटना का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें