फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मजदूर का नाले में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदबेहटा गांव में लापता मजदूर का शव बुधवार को सुबह नाले में पड़ा मिला, जिससे हड़कंप मच गया। परिजनों ने शराब के नशे में नाले में गिरकर मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी निवासी रामबहादुर उर्फ रामू (41) मजदूरी करते थे। मंगलवार की दोपहर से वह लापता थे। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
बुधवार को सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदबेहटा गांव में नाले में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। तलाशी के दौरान जेब में मिले आधार कार्ड में लिखे पते पर मजदूर के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मजदूर के पिता जमुना प्रसाद ने बताया कि रामू अविवाहित था। वह शराब पीने का आदी था। नशे मेें नाले में गिरकर मौत होने की आशंका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें