फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता लिपिक को मौत के घाट उतारा

Fri, 27 Mar 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
एक इंटर कालेज के लापता लिपिक का शव गुरुवार की सुबह बाग में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। लिपिक की अवैध संबंधों के चलते प्रेमिका के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। लिपिक के भाई ने पांच पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि नेहरू कन्या म्यूनिसिपल इंटर कालेज के लिपिक जीशान खां (37) पुत्र मुस्ताक खां निवासी खेड़ा बलाय कोट का शव गुरुवार को दिलावरपुर के निकट नसीम खां के बाग में पड़ा मिला। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जीशान के भाई इरफान ने बताया कि 24 मार्च को एक फोन आया था। जिस के बाद वह बाइक लेकर चले गए। उसके बाद से उनका पता नहीं था। इस पर उसने 25 मार्च को कोतवाली में गायब होने की सूचना दी थी। लिपिक के गायब पर पुलिस ने जांच शुरू की थी और शक पर स्कूल के चपरासी मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


जिस पर उसने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल सुजीत दुबे ने बताया कि मृतक जीशान के देहात कोतवाली क्षेत्र के झबरापुरवा निवासी एक लड़की से संबंध थे। जिसकी लड़की के परिवार वालों को जानकारी हुई तो परिवार के लोगों ने उसकी शादी राजस्थान में कर दी थी।

इसके बाद भी जीशान उस लड़की से मिलता और बातचीत करता था, जो लड़की के भाई को पसंद नहीं थे। उसने समाज में हो रही बदनामी से एक साल पहले ही उसको मारने का प्लान बनाया था, पर तब उसका कोई साथी नहीं मिला। फिर उसकी मुलाकात स्कूल के चपरासी मनोज से हुई।

उसके बाद लिपिक की हत्या का प्लान तैयार किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रमोद, रानू और मनोज ने जीशान से दोस्ती बढ़ाई और उसे खाना खाने को सेमरामऊ दक्षिणी स्थित ढाबे पर बुलाया। इसके अलावा उससे सुबह छह बजे लड़की से मिलाने की बात कही।

जिस पर जीशान मंगलवार को बाइक से घर निकला और ताजपुर में अपने रिश्तेदार शब्बर के यहां बाइक खड़ी कर दी। इसी बीच वह लोग कार से वहां आए और अपने साथ ले गए। बताया कि इसके बाद उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी और शव को बाग में पत्तों में छिपा दिया।

बताया कि प्रमोद, मनोज व सनी को हिरासत में लेकर निशानदेही पर शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई इरफान ने प्रमोद, मनोज, सनी के अलावा रानू और दीपक के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें