फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रिख सांसद ने लोकसभा में उठाया संडीला क्रासिंग पर आरओबी का मामला

विज्ञापन
गुरुवार को लोकसभा में बोलते मिश्रिख सांसद अशोक रावत। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत संडीला कस्बे में रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम की समस्या का मामला सांसद अशोक रावत ने गुरुवार को संसद में उठाया। उन्होंने संडीला क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से रेल मंत्री से की है।
विज्ञापन

संडीला कस्बे के मुख्य बाजार में लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक की क्रासिंग है। व्यस्त ट्रैक होने के कारण अक्सर क्रासिंग बंद रहती है और यहां जाम लगता है। बड़ी संख्या में कस्बावासी इस समस्या से परेशान हैं और ओवरब्रिज व बाईपास की मांग हो रही है। हर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ओवरब्रिज का निर्माण अहम मुद्दा बनता है। मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत ने गुरुवार को लोकसभा में संडीला कस्बे की इस सबसे बड़ी समस्या को उठाया।
उन्होंने कहा कि संडीला रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे क्रासिंग पर आए दिन जाम लगता है। जाम में आवश्यक सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड के वाहन भी फंस जाते हैं। इसलिए यहां रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे अंडर पास का निर्माण कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि अभी तक यहां निर्माण कार्य कराने के लिए यूपी सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है। सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से रेल मंत्री से मांग की है कि अधिकारियों का समन्वय स्थापित कर जल्द आरओबी और अंडरपास का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें