फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 07 Jan 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। घर से बाहर निकली एक किशोरी को बंधक बनाकर दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। सीओ बघौली ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। यह सनसनी खेज वारदात बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के एक गांव निवासी एक किशोरी रात को घर के बाहर निकली थी। आरोप है कि वहां मौजूद गांव के ही दो लड़कों ने उसको पकड़ लिया और उसको बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  किसी तरह युवती घर पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष बघौली ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जानकारी पाकर सीओ बघौली मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।

विज्ञापन


माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई
हरदोई। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को पीटने पर उसके माता-पिता के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।  थानाध्यक्ष बघौली ने बताया कि उन्हें फोन पर किशोरी को पीटने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें