फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चार ईओ और प्रोफेसर को मंत्री ने किया सम्मानित

Fri, 04 Apr 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 42 : लखनऊ में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से प्रशस्ति पत्र लेते कछौना पतसेनी के अधिशासी अधिकारी बबलू कुमार। स्रोत स्वयं
विज्ञापन

- लखनऊ में हुआ कार्यक्रम, स्वच्छता ही सेवा में अच्छे काम के लिए मिले प्रशस्ति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्वच्छता ही सेवा में अच्छा काम और प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले चार निकायों के अधिशासी अधिकारियों और एक प्रोफेसर को शुक्रवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सम्मानित किया। लखनऊ में हुए कार्यक्रम में 23 पुरस्कारों में से पांच पुरस्कार हरदोई की झोली में आए।
स्वच्छता ही सेवा प्रतियोगिता में चार निकायों ने बाजी मारी है। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूची जारी हुई थी। जिसमें नगर पालिका परिषद हरदोई से आर्यकन्या महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. श्वेता यादव, नगर पालिका परिषद शाहाबाद, सांडी और नगर पंचायत कछौना पतसेनी व बेनीगंज को चुना गया।
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा प्रतियोगिता 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चली थी। 23 नगरीय निकायों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया, जिसमें जिले को पांच पुरस्कार मिले हैं। बताया कि सहायक प्रोफेसर डाॅ. श्वेता यादव को स्वच्छता योद्धा पुरस्कार मिला। शाहाबाद के अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश, सांडी के ईओ जय प्रकाश सिंह, कछौना पतसेनी के ईओ बबलू कुमार और बेनीगंज की ईओ विजेता गुप्ता को मंत्री ने सम्मानित किया।
विज्ञापन



इधर नगरीय निकायों में मंत्री का लाइव प्रसारण देखा गया। नगर पालिका परिषद के डेडीकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के तीन साल पूरे होन पर पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में समारोह हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने एसबीएम के जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह, कंप्यूटर आपरेटर मंजेश यादव सहित सफाई नायक, मेट और स्वच्छप्ता सेनानियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभासद राजकुमार गुप्ता, धर्मरुचि सिंह, अमित त्रिवेदी रानू, अजय शर्मा, छुनक्की तिवारी, रामनारायण कुशवाहा, राजीव सिंह, अवर अभियंता जल चंद्र कांत, अमित गुप्ता, कर अधीक्षक डॉ. पुष्पराज गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें