- एसपी ने सात निरीक्षकों और सात उपनिरीक्षकों की तैनाती में भी किया फेरबदल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन न कराने पर कछौना के कोतवाल विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा सात निरीक्षकों और सात उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। कई कोतवाल और थानाध्यक्ष भी इस फेरबदल की जद में आए हैं।
एसपी ने बताया कि कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को ससुराल से निकाल दिया गया था। न्यायालय ने उसे ससुराल में प्रवेश कराए जाने के आदेश संबंधित कोतवाल को दिए थे। न्यायालय के आदेश का पालन न करने की जानकारी एसपी को जनसुनवाई के दौरान मिली। इस पर एसपी ने कछौना कोतवाल विनोद कुमार को निलंबित किया है।
एएचटी के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार रॉय को शाहाबाद का कोतवाल बनाया गया है, जबकि शाहाबाद कोतवाल रहे ब्रजेश कुमार मिश्रा को लाइन हाजिर किया गया है। वह अवकाश पर चल रहे हैं। हरपालपुर के कोतवाल छोटेलाल को कछौना का कोतवाल बनाया गया है। न्यायालय सुरक्षा के प्रभारी प्रेमपाल सिंह को बेहटागोकुल का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बेनीगंज के अतिरिक्त निरीक्षक ध्रुव कुमार को देहात कोतवाली का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। बेनीगंज कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज को बघौली का प्रभारी बनाया गया है।
कुरसठ के चौकी प्रभारी शिव नारायण सिंह को टड़ियावां का थानाध्यक्ष बनाया गया है। मझिला के एसएसआई सत्य प्रकाश मिश्रा को यहीं थानाध्यक्ष बना दिया गया है। बघौली के थानाध्यक्ष रमेश सिंह सेंगर को सुरसा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। टड़ियावां के थानाध्यक्ष अमित सिंह को एएचटी का प्रभारी बनाया गया है। बिलग्राम के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह को पाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। बिलग्राम कोतवाली में तैनात अशोक कुमार सिंह को जेल चौकी प्रभारी बनाया गया है। बेहटा गोकुल के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम लखन को बिलग्राम का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।