फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त करे योगी सरकार: प्रदेश सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एक ओर प्रदेश में योग्य युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। वहीं भाजपा के राज्यमंत्री अपने भाई की नियमविरुद्ध नियुक्त करा रहे हैं। योगी सरकार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। राजीव भवन में सोमवार को आयोजित धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने यह बात कही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच होनी चाहिए। जब तक वैक्सीनेशन न हो जाए तब तक 12वीं की परीक्षा निरस्त की जाए।
शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि योगी सरकार में योग्य और पात्र युवाओं को नौकरी के लिए तरसना पड़ रहा है। हजारों पद रिक्त पड़े हैं।
मगर मंत्रियों के सगे संबंधियों के लिए नौकरियां हैं और युवा भटक रहे हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, डॉ. अजीम, अनुपम दीक्षित, नेतम भारतीय, दीपेंद्र सिंह, शशिबाला वर्मा, गोपाल पांडेय, डॉ मयंक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें