फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री लाभार्थियों को बांटेंगे परिचय पत्र

Sat, 10 Jan 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना का जल्द ही जिले में भी शुभारंभ होने वाला है। जिले के प्रभारी मंत्री से तिथि मिलते ही योजना के पात्रों को लाभान्वित करने को परिचय पत्र बनाने का काम तेज कर दिया गया। शुक्रवार को विकास भवन में सीडीओ ने बैठक कर समग्र ग्रामों के पांच सौ पात्रों को लाने के संबंध में अफसरों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना से जिले में 14 जनवरी को हरदोई महोत्सव के मंच से प्रभारी मंत्री अभिषेक मिश्र परिचय पत्र बांटेंगे। गुरुवार की देर शाम को डीएम को उनकी अनुमति मिल गई और अब योजना के अधूरे कार्यों को पूरा कराने की प्रक्रिया तेज हो गई।

योजना की शुरुआत समग्र ग्रामों के पांच सौ लाभार्थियों को परिचय पत्र बांटकर की जाएगी। जिसको लेेकर विकास भवन में सीडीओ आरएनएस यादव ने एक बैठक की और एसडीएम, बीडीओ और ईओ को दिशा निर्देश दिए। कहा कि समग्र ग्रामों से चयनित पांच सौ लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक सावधानी से लाया जाए और वापस गांवों तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन


अफसरों को जिम्मेदारियां बांटते हुए सीडीओ ने लापरवाही न होने देने की बात कही। समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कुल 10555 लाभार्थियों का डाटा एनआईसी पर फीड होना है, पर अभी तक सिर्फ 2415 लोगों का ही डाटा फीड हुआ। इस ाबत सीडीओ ने ईओ को निर्देशित करते काम जल्द पूरा कराने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें