फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दूध वितरण हुआ नहीं, तहरी के नाम पर पीले चावल देख बिफरे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टडि़यावां विकास खंड के उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन वितरण के दौरान हंगामा हो गया। सोयाबीन की बड़ी और सब्जियां मिलाकर बनाई जाने वाली तहरी की जगह पीले चावल परोसे जाने का आरोप अभिभावकों ने लगाया है। बुधवार होने के बाद भी दूध का वितरण न किए जाने की बात भी सामने आई है। हंगामे की सूचना पर खंड शिखा अधिकारी जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

देबिया फत्तेपुर में एक ही परिसर में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। यहां अध्ययनरत 187 बच्चों के खाने में अनियमितता को लेकर अभिभावकों ने नाराजगी जताई। संदीप सिंह, संतू और शुभम ने बताया कि बुधवार को तहरी के नाम पर बच्चों को पीले चावल वितरित कर दिए गए। इसमें न तो सोयाबीन था और न ही आलू। दूध का वितरण न किए जाने का आरोप भी इन लोगों ने लगाया। प्रधानाध्यापक राकेश मिश्रा का कहना है कि ग्राम पंचायत की राजनीति के कारण यह सब हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल झा भी जांच के लिए पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारी का दावा है कि जांच में सब ठीक मिला है।


आज नहीं बंट पाया तो कल बांट देना... मुझे फोटो भेज देना
दूध वितरण न होने पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल झा ने गजब तर्क दिया। उन्होंने कहा कि अगर बुधवार को नहीं बंट पाया है तो दूध बृहस्पतिवार को वितरित करा देंगे। प्रधानाध्यापक से भी कहा है कि बृहस्पतिवार को दूध वितरण कर उसकी फोटो भी भेजें। उन्होंने यह भी कहा कि 15 दिन बाद फिर से विद्यालय का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन



मेरे पास भी दूध वितरण न होने और तहरीर की गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत फोन पर आई थी। खंड शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच करा रहे हैं। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। -विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें