सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव मेें किशोरी से
दुष्कर्म और बेरहमी से हत्या की जानकारी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
लक्ष्मीकांत बाजपेई गुरुवार की रात 12 बजे गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार का
दुख दर्द सुनने के बाद उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को शुक्रवार को सदन में उठाएंगे।
उधर, राज्य
महिला आयोग की सदस्य माला द्विवेदी पीड़ित परिवार से मिली और उनका दुख दर्द
सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाजपेई के साथ सेवानिवृत्त दो आईएएस अफसर व
भाजपा नेता पीड़िता के गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बिंदुवार
जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आशंका जताई।
जिस पर प्रदेश
अध्यक्ष ने कहा कि आरोपी हरहाल में जेल जाएंगे। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा
दिलाई जाएगी। उन्होंने इस बाबत एएसपी पूर्वी बीसी दुबे से वार्ता की। जिस
पर उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, पर कुछ ग्रामीणों
ने उन्हें छोड़ने की आशंका जता दी, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष स्वयं थाने के
लिए चल दिए।
वहां हवालात में दोनों आरोपियों को बंद देखने के बाद वह शांत
हुए। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि सूबे की
कानून व्यवस्था बहुत खराब है। जिले में भी एक घराने के आदेश पर पुलिस काम
कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी
कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके बाद देर रात वह लखनऊ को रवाना हो
गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, अखिलेश पाठक, संदीप सिंह,
अजीत सिंह बब्बन समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, भाजपा संासद
अंशुल वर्मा भी शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया।
उधर,
राज्य महिला आयोग की सदस्य माला द्विवेदी पीड़ित परिवार से मिली और उनकी
हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई सम्मान योजना
के अंतर्गत पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।