फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पैदल जा रहे अधेड़ की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। दवा लेकर पैदल गांव वापस जा रहे टेनी निवासी अधेड़ को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन उसे घायल अवस्था में सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टेनी निवासी राजेश पाल (48) शहर के बड़ा चौराहा स्थित मिठाई की दुकान पर काम करते थे। पिछले कुछ दिनाें से वह बीमार थे। मंगलवार शाम वह दवा लेने टड़ियावां गए थे। दवा लेकर गांव वापस जा रहे थे। इसी दौरान टड़ियावां-गोपामऊ मार्ग पर हर्रई पुल के पास उन्हें पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह मुंह के बल सड़क पर गिर गए।
आसपास के लोगों ने उन्हें पहचान लिया और इलाज के लिए सीएचसी ले गए और घटना की सूचना परिजनाें को दी। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता, चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें