हरदोई। लखनऊ में 25 जून को ऑटो पलटने से घायल हुए अधेड़ की शुक्रवार रात मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।
देहात कोतवाली क्षेत्र के मदारा निवासी रामलोटन (57) लखनऊ में रहकर मजदूरी करते थे। 25 जून को लखनऊ-कानपुर मार्ग पर पारा चौकी के पास अनियंत्रित आटो से वह गिर गए थे। उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। 26 जून को परिजन रामलोटन को मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दिलाकर कछौना के एक प्राइवेट अस्पताल लाए थे। यहां उनका उपचार चल रहा था।
शुक्रवार रात अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। इस पर परिजन शव गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी। परिवार मेें पत्नी रामकुमारी, तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि दुर्घटना लखनऊ में हुई थी। परिजनों से बातचीत कर पूरी जानकारी की जाएगी।